Latest

हाईकोर्ट में चार जजों ने ली शपथ

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में चार नवनियुक्त न्यायाधीशों ने शपथ ली। मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में न्यायिक सेवा से आए चारों नए जजों को अपर न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया। अपर न्यायाधीश को शपथ लेने वालों में संजय कुमार पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद व श्रीमती सरोज यादव शामिल हैं। चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 100 न्यायाधीश हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button