भाजपा जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारतीया की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

क्षेत्रीय सह संयोजक आशीष मिश्रा मुन्ना ने दी जानकारी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा जिला अध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारतीया की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है उक्त आशय जानकारी क्षेत्रीय सह संयोजक आशीष मिश्रा मुन्ना ने दी जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और देश विदेश में रह रहे उनके अनुयाइयों में खुशी की लहर है, बड़ी बात यह है कि इस महामारी के दौरान जब हर कोई खुद की सुरक्षा के बारे में पहले सोच रहा था तो ऐसे वक्त में भी भाजपा जिला अध्यक्ष यमुनापार बिभव नाथ भारतीया गरीबों की सेवा कर रहे थे वही आशीष मिश्रा मुन्ना ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रवासियों की सेवा करते हुए जिला अध्यक्ष प्रयागराज खुद संक्रमित होने के बाद श्री भारतीया एक सच्चे कोरोना योद्धा बनकर उभरे हैं
आपको बतादें कि प्रयागराज यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारतीय ने हजारों की संख्या में प्रवासियों के ठहरने और उन्हें उनके घर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है, उसके लिए पूरा प्रयागराज व प्रवासी उनका ह्रदय से आभार प्रकट कर रहे हैं, देशव्यापी लॉकडाउन के समय जब लाखों लोगों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया था. इस दौरान जरूरत मंदों की मदद करने के लिए उत्तरा अपने परिवार सहित सबसे आगे थे. लेकिन सेवा करते-करते जिला अध्यक्ष प्रयागराज ने खुद कोरोना संक्रमित हो गए थे
बतादें की क्षेत्रीय सह संयोजक आशीष मिश्रा मुन्ना द्वारा जिला अध्यक्ष प्रयागराज विभव नाथ भारतीया के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना शुरू कर दी थी. जिसके लिए जगह-जगह पूजा-अर्चना और हवन भी किया गया। भगवान ने सबकी दुआओं को कबूल किया, यही कारण है कि श्री भारतीया की रिपोर्ट नेगेटिव आई है
जिला अध्यक्ष प्रयागराज विभव नाथ भारतीया ने शुभचिंतकों का किया धन्यवाद
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रयागराज यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारतीय और उनके परिवार ने धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी शुभचिन्तकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थना का ही परिणाम है कि उन्हें फिर से जनता की सेवा करने का अवसर मिला है विभव नाथ भारतीया ने संक्रमण के दौरान सहयोग देने के लिए राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ का आभार जताया। साथ ही पूरे विश्व को इस वैश्विक महामारी से शीघ्र मुक्ति मिले ऐसी कामना भी की आशीष मिश्रा मुन्ना ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रयागराज यमुनापार विभव नाथ भारतीय की कोरोना रिपोर्ट बृहस्पतिवार को नेगेटिव आ गई है जल्द प्रयागराज में लौटेंगे



