पुलिस को आगे कर भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है- हार्दिक पटेल

पुलिस के सामने हार्दिक समर्थकों संग पहुंचे लेकिन उन्हें पटेल संस्थान के अंदर नहीं जाने दिया
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज गुजरात कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। शहर के अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में छात्रों से उन्हें संवाद करना था। पर वे संवाद नहीं कर सके। भारी संख्या में वहां तैनात पुलिस के सामने हार्दिक समर्थकों संग पहुंचे लेकिन उन्हें पटेल संस्थान के अंदर नहीं जाने दिया गया। हार्दिक पटेल अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान पहुंचे तो पुलिस ने गेट बंद कर दिया। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हार्दिक ने संस्थान गेट पर ही मीडिया से कहा कि गुजरात में मोदी से लड़कर आए हैैं। बोले, पुलिस को आगे कर भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। इसके बाद वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर चले गए। हार्दिक पटेल के साथ ही नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी को भी यहां आना था। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे।
*हार्दिक पटेल के खिलाफ पुलिस दर्ज के करेगी महामारी अधिनियम का केस*
शहर के अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में गुजरात कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल का छात्रों से संवाद कार्यक्रम था। हालांकि पुलिस के अनुसार कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद भी हार्दिक समर्थकाें के साथ संस्थान पहुंचे। हालांकि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसे लेकर पुलिस हार्दिक पटेल के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस करने की तैयारी कर रही है।


