Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

मां-बाप ने 6 साल की बेटी को तांत्रिक की सलाह पर मारा और फिर गाड़ दिया

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. एक छह साल की बच्ची के माता-पिता ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और फिर उसे दफना दिया. कहा जा रहा है कि उसके माता-पिता ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि बेटी की बलि देने से अगला बच्चा स्वस्थ्य रहेगा. ये घटना मुरादाबाद ज़िले की चौधरपुर गांव की है.
समाचर एजेंसी ANI के मुताबिक, परिवार को एक तांत्रिक ने सलाह दी थी कि अगर वो घर पर लड़की के शरीर को दफ्न करते हैं, तो अगला बच्चा स्वस्थ होगा. माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. बच्ची की बॉडी 4 जून को मिली थी.
पुलिस के मुताबिक, छह साल की बच्ची तारा को उसके मां-बाप ने खाना-पीना देना बंद कर दिया था. पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस घटना स्थान पर पहुंची. जमीन खोदने पर, उन्हें तारा की बॉडी मिली.

तारा की दादी के मुताबिक, बच्चे की मां उससे अलग नहीं होना चाहती थी, इसलिए उसने उसे घर में ही दफना दिया.
तारा की दादी ने कहा, “हमने तारा को कई दवाइयां दी, लेकिन उस पर कुछ भी काम नहीं किया और वो लगातार कमजोर हो रही थी. मेरे पोता भी इसी बीमारी से ग्रसित हो गया था”

पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला है कि तारा गंभीर रूप से कुपोषित थी और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. मुरादाबाद के पुलिस अधिकारी रविंद्र गौर ने कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लड़की की मौत गला घोंटने से हुई.” तारा के माता-पिता को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button