Latest

बिजली चोरी में 48 के खिलाफ एफआईआर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बिजली विभाग ने बकाएदारों व बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में सोमवार को छापेमारी की गई।

इस दौरान 48 लोगों को चोरी से बिजली का इस्तेमान करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं करने वालों को भी सबक सिखाया गया। अलग-अलग जगह से करीब 350 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।

विभाग ने करीब 50 लाख रुपए भी वसूल किए। मुख्य अभियंता ओपी यादव ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button