Latest

जय गणेश म्यूजिक कम्पनी से बेटी बचाओ सांग लांच ‘मार दे गोली छाती में’

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वर्तमान समय में देशभर में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार जैसे जघन्य अपराध पर गीत के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया है। जी हां, मंगला तिवारी ने अपनी छवि के अनुसार एक बार फिर से ज्वलंत मुद्दों पर अपनी कलम के माध्यम से तीखा प्रहार करते हुए एक नया एल्बम रिलीज किया है जिसके बोल हैं मार दे गोली छाती में। हमसे हुई बातचीत में मंगला ने कहा कि इस प्रकार के घृणित कृत्य करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार होते हैं, ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं, इन्हें अपराध सिद्ध होते ही गोली मार देना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को सबक मिल सके और वे ऐसा घृणित कार्य करने से पहले सौ बार सोचे। बता दें कि मंगला तिवारी का यह एल्बम जय गणेश म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। गीत व स्वर खुद मंगला तिवारी के ही हैं । म्यूजिक डायरेक्टर श्याम कमल है तो ,प्रोडक्शन हेड अरविंद यादव ,वही डिजिटल हेड व डायरेक्टर हिमांशु यादव हैं। गाने की प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी बक्सर के पी आर ओ जुगली कुमार, मऊ के पीआरओ बृजेश यादव ,लखनऊ के अरविंद मौर्य व मुंबई के संजय यादव ,गोरखपुर के अनिल कुमार ,गाजीपुर के सत्येंद्र सिंह रिंकू, प्रयागराज के राजित कुमार व मुंबई के पीआरओ रामचंद्र यादव ,बनारस के पिंटू दुबे ने गाने के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी ली। इस एल्बम के गाने जय गणेश डिजिटल ऑडियो स्टूडियो प्रयागराज में हुई है जो यूट्यूब पर लांच किया गया है।

Related Articles

Back to top button