Latest

कुर्क होगी अतीक की पत्नी की सम्पत्ति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने झूंसी क्षेत्र में अतीक अहमद की उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कई और गैंगस्टरों के खिलाफ भी कुर्की का आदेश जारी किया है।

पूर्व सांसद पर आरोप है कि कटका परगना में उन्होंने दो संपत्ति अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से ली है। यह संपत्ति उन्होंने समाज विरोधी कृत्यों में लिप्त होकर काली कमाई से अर्जित की है। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक झूंसी को संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। कार्रवाई कर जानकारी 11 नवंबर तक मांगी है। इसके साथ ही घूरपुर क्षेत्र के विनोद निषाद की मोटर साइकिल कुर्क करने का आदेश दिया है। घूरपुर थाने के ही गैंगस्टर सुरेश निषाद के चार पहिया वाहन, गुलबदन निषाद के ट्रैक्टर, शैलेंद्र पटेल की कार व मोटर साइकिल, नैनी के भीम भारतीय की मोटर साइकिल कुर्क कर 11 नवंबर तक रिपोर्ट देने को थानेदारों से कहा है।

Related Articles

Back to top button