प्रदेश

ये है राजनीति-बीएसपी के सपा को समर्थन के एलान से सब हैरत में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में बहुजन समाज पार्टी ने सपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है।

 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने आज अचानक फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर तैनात पार्टी के कोर्डिनेटरों को बुलाया और उन्हें निर्देशित किया कि वे दोनों लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में सपा प्रत्याशियों का समर्थन करें। बसपा प्रमुख द्वारा लिये गये फैसले से सभी राजनीतिक दल हैरान नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button