Latest

माघ मेला में भूमि पूजन से साथ शुरू हुई तैयारियां

आईजी व डीआईजी ने पत्नी के साथ की पूजा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आगामी माघ मेला 2020-21की तैयारियों एव सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन जुट गया है।आज सोमवार को माघ मेला पुलिस लाइन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह तथा डीआईजी/ एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी सह पत्नी विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस मौके माघ मेला प्रभारी आशुतोष मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार माघ मेले की तैयारियो में थोड़ी परेशानी हो सकती है।वहीँ पुलिस मेले की सुरक्षा को लेकर कार्यालय और पुलिस लाइन बनाने की तैयारियों में लग गई है। सोमवार को पुलिस अफसरों ने भूमि पूजन के बाद हवन करके माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस बार पुलिस के लिए कोविड- से सुरक्षा हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।सुरक्षा ब्यवस्था तथा मेला सकुशल सम्पन हेतु अफसरों ने भगवान का आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button