फूलपुर चुनाव
अखिलेश का रोड शो आज, करेंगे जनसमर्थन की अपील
इलाहाबाद । फूलपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में आज मुंडेरा ट्रांसपोर्ट नगर से रोड शो करेंगे
यह रोड शो सुलेम सराय, चौफटका, खुल्दाबाद, हाई कोर्ट पानी टंकी, नवाब यीशु रोड होते हुए पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा, डॉ राम मनोहर लोहिया, हनुमान मंदिर चौराहे से होते हुए प्रयाग संगीत समित, नाजरेथ हॉस्पिटल, हिंदू हॉस्टल से लोक सेवा आयोग, महाराणा प्रताप, ट्रैफिक लाइन, बेली चौराहा, तेलियरगंज, गंगा जी का पुल फाफामऊ, विनीता हॉस्पिटल पुराने फाफामऊ, शांतिपुरम तक होगा।

