Latest

बिजली चोरी रोकने के लिये हर जिले में होगी ‘बिजली थाने‘ की स्थापना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली चोरी रोकने के लिये हर जिले में ‘बिजली थाने‘ की स्थापना बहुत जल्द होगी। इस बारे में गृह विभाग की तमाम आशंकाओं को दूर कर लिया गया है।

शर्मा ने आज विशेष बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-दो माह में बिजली थानों की स्थापना कर ली जाएगी। इस बारे में गृह विभाग की कुछ आशंकाएं थीं, जिनका निपटारा कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बिजली थानों का संचालन उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधीन होगा और इन थानों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बिजली थानों की स्थापना से सम्बन्धित प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

मालूम हो कि शर्मा ने पिछले साल ऊर्जा विभाग का जिम्मा सम्भालने के बाद हर जिले में बिजली थाने गठित करने का एलान किया था, मगर गृह विभाग ने इसके लिये पुलिस बल की कमी का मुद्दा उठाया था।

शर्मा ने कहा कि उनके विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिये कई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। अब पांच किलोवॉट से अधिक की चोरी की सूचना देने वाले को कम्पाउंडिंग फीस का 10 प्रतिशत बतौर इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सतर्कता टीम को भी 10 फीसद धनराशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के काम में हस्तक्षेप करने वालों पर गुंडा एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिये गठित प्रवर्तन दलों की संख्या को 33 से बढ़ाकर 88 कर दिया है। बड़े जिलों में दो-दो दल तैनात होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button