LatestLatestइलाहाबाद समाचारदेश

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता

उत्तर भारत कई शहरों में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबूल के उत्तर-पूर्व में स्थित हिंदुकूश था।विज्ञापन

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन के 255 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके पांच बजकर नौ मिनट पर आए। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आए गए और घरों से बाहर निकल आए। झटके एक से ज्यादा बार झटके महसूस किए गए। करीब 15 से 20 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए।  

#WATCH An earthquake with a magnitude of 6.3 on the Richter scale hit Hindu Kush region in Afghanistan. Earthquake tremors also felt in Pakistan’s Islamabad. pic.twitter.com/lw1A1kLADz— ANI (@ANI) December 20, 2019

प्रभावित देश

-पाकिस्तान
-ताजिकिस्तान
-उज्बेकिस्तान
-भारत

केंद्र- तालेकन से 83 किलोमीटर दूर
समय: शाम 5:09 बजे

भूकंप आने पर क्या करें

भूकंप जैसी आपदा के समय थोड़ी सतर्कता और हिम्मत दिखाएं, कुछ सावधानियां बरतें और खुद के साथ साथ दूसरों को भी बचाएं। भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसे किसी भी तरह से रोका नहीं जा सकता। यहां तक कि वैज्ञानिक इसका पूर्वानुमान भी नहीं लगा सकते कि कब आएगा। ऐसे में भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियों को हमेशा ध्यान में रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button