Latest

जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है- वह कार्य समय से पूर्ण कर लिये जायेे।केशव प्रसाद मौर्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उप मुख्यमंत्री ककरा, जमुनीपुर स्थित दुर्वासा आश्रम पहुंचकर वहां पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री जी ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली लोक निर्माण विभाग की कुल 44 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण/मरम्मत के लिए प्रस्तावित कुल 11 कार्यों का शिलान्यास किया।
कार्य की कुल लम्बाई 29.90 किमी0 है तथा इसकी कुल लागत 9.52 करोड़ रूपये है। इसी तरह से उन्होंने कुल 29.42 करोड़ रूपये की लागत से 33 कार्यों का लोकार्पण किया, जिसकी कुल लम्बाई 70.88 किमी0़ है। इस तरह दोनो कार्यों को मिलाकर कुल 44 कार्यों का उप मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, जिसकी कुल लागत 38.94 करोड़ रूपये तथा कुल लम्बाई 100.78 किमी0 की है। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन कार्यों से फूलपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। आवागमन में आने वाली कठिनाईयों से लोगो को निजात मिलेगी तथा समय की बचत होगी। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया है, वह कार्य समय से व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिये जायेे। इस अवसर पर फूलपुर की सांसद-श्रीमती केशरी देवी पटेल, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, गंगापार के भाजपा जिलाध्यक्ष अश्विनी दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा पीडब्लूडी विभाग के अधिकारीगणों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button