Latest

सुरेंद्र चौधरी को एम एल सी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने खुशी जताई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी को एम एल सी प्रत्याशी घोषित किए जाने की खबर जैसे ही इलाहाबाद विश्विद्यालय पहुंची, विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। सुरेन्द्र चौधरी भाजपा के कर्मठ नेता हैं तथा अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको एम एल सी प्रत्याशी बनाए जाने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अभिषेक शुक्ला ने खुशी जाहिर कर दूरभाष पर उनको बधाई दिया। इसी क्रम में एक बैठक आयोजित किया गई जिसमें प्रमुख रूप से अभिषेक शुक्ला, विजय मिश्रा, विजय पुरस्वानी, शिवम् तिवारी, मानस शर्मा, श्रीकांत पाण्डेय, रजत आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button