Latest

चित्रकूट में धूमधाम से मना रामनवमी पर्व, झांकियों का किया प्रदर्शन

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही मंदिरों में भी साधु संतों ने हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया।

चित्रकूट के संत महंत राजकुमार दास ने बताया कि यह हिंदुओं का सबसे पवित्र त्यौहार है। इस दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम के जन्म को सभी हिंदू धूमधाम से मनाते हैं। चित्रकूट के मंदिरों अखाड़ों में आज के दिन कीर्तन, भजन, भंडारा आदि की व्यवस्था होती है।

उन्होंने बताया कि इस पावन और पवित्र दिन में किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है। चित्रकूट के पंजाबी भगवान आश्रम जानकीकुंड बड़ी गुफा सती अनुसूया आश्रम निर्मोही अखाड़ा जैसे स्थानों में वृहद भंडारे भी किए गए। आज प्रात:काल से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा भी लगाई तथा श्रीराम की झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button