Latest

अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों की व्यापारियों से कहासुनी हुई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिविल लाइन क्षेत्र में सुभाष चौराहे पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा शनिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों की कुछ व्यापारियों से कहासुनी हुई।

बिना नोटिस के कार्रवाई का व्‍यापारियों ने किया विरोध

विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दो व्यापारियों की पिटाई कर दी। सनी सिंह नामक व्यापारी के सिर में चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइंस में महात्‍मा गांधी मार्ग शनिवार को सुबह प्रयागराज विकास प्राधिकरणक की ओर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस पर सिविल लाइंस के व्‍यापारी जुट गए और अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे।


व्‍यापारियों का कहना था कि पीडीए बिना नोटिस के कार्रवाई कर रहा था। इसका व्‍यापारियों ने विरोध किया। इस पर व्‍यापारियों और पीडीए की टीम में नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने व्‍यापारियों को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। इस दौरान एक व्‍यापारी सनी सिंह के सिर में चोट आ गई। वहीं पुलिस ने अमित सिंह को पकड़कर थाने ले गई और बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर दर्जनों की संख्‍या में व्‍यापारी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और थाने का घेराव किया।

Related Articles

Back to top button