प्रदेश

1 किलो 40 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

इलाहाबाद।  मुुट्ठीगंज पुलिस ने आज एक युवक को पकड़ कर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा जप्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 28 मार्च को रात्रि करीब 7:45 बजे अभियुक्त दिलीप जायसवाल पुत्र मानिकचंद निवासी दामाखेड़ा बाजार थाना उतरांव जनपद इलाहाबाद उम्र 28 वर्ष को मॉडर्न घोस्ट स्कूल के बिल्डिंग के पास से 1 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अंदेशा है कि वह किसी को यह गांजा डिलेवरी करने वाला था इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंडर ट्रेनिंग दिवाकर सिंह ईगल 15 के कर्मचारी कांस्टेबल 1500 अजय सिंह, कांस्टेबल 26 धर्मराज थाना मुट्ठीगंज इलाहाबाद शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button