Latest
कोरोना की चेतावनी मिलने के बाद नगर निगम अलर्ट
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रदेश सरकार से कोरोना की चौथी लहर को लेकर चेतावनी मिलने के बाद नगर निगम अलर्ट हो गया है। प्रदेश में संक्रमण बढ़ने और प्रदेश सरकार से मिली चेतावनी के बाद नगर निगम की बैठकों में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शहर में संक्रमण बढ़ने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। अधिकारियों को दो साल पहले बनाई गईं वार्ड समितियों को सक्रिय करने के लिए कहा गया है। सेनेटाइजेशन के लिए पांच वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शासन और प्रशासन से निर्देश मिलते ही नगर निगम शहर में सेनेटाइजेशन शुरू कर देगा। इस समय नगर निगम संचारी रोग की रोकथाम के लिए फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव करा रहा है।



