भृगुनाथ ने भी भागने की कोशिश की लेकिन सांड ने पलक झपकते किया हमला

पल भर में भृगुनाथ सड़क पर गिरकर तड़पने लगे और हो गयी मौत
आवारा सांडों पर नहीं है नगर निगम का अंकुश
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कीडगंज थाना क्षेत्र के चौखंडी में एक सांड ने एक व्रद्ध को सर से मार कर व पैर से कुचल कर मार डाला जिसकी वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगो ने सांड का हमला देख कर अचम्भित हो गये। वही सांड से मर्तक का पता पुलिस ने बताया कि नैनी में फूलमंडी निवासी 75 वर्षीय भृगुनाथ वर्मा गुरुवार सुबह कीडगंज के चौखंडी इलाके में किसी काम से आए थे। एक गली में खड़े होकर दो-तीन लोगों से किसी का पता पूछ रहे थे। वही चंद कदम की दूरी पर सांड खड़ा था। अचानक वह लोगों की तरफ बढ़ा तो सभी भागने लगे। भृगुनाथ ने भी भागने की कोशिश की लेकिन सांड ने पलक झपकते उन पर अपने सिर और सींग से जोरदार प्रहार कर दिया। वह गिरे तो पैरों से भी उन्हें कुचलने के बाद सांड आगे निकल गया। पल भर में भृगुनाथ सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। उन पर हमला करने के बाद सांड वहां से निकल गया। आसपास के लोग पहुंचे और तड़प रहे भृगुनाथ को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया।




