Latestइलाहाबाद समाचार
ओमकारेश्वर मंदिर पर मना सतुआ संक्रांति का पर्व
प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला ) । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कीडगंज जमुना बैंक रोड स्थित प्राचीन ओमकारेश्वर मंदिर पर सतवा संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मंदिर के महंत राकेश शर्मा जी ने देवाधिदेव भगवान शिव और बजरंगबली को सतुआ का भोग लगाया गया। प्रसाद के रूप में भक्तों में सतवा वितरित भी किया गया।
कार्यक्रम में अमित राज वैद्य, राजेश शर्मा, विजय कुमार धुरिया, अजय कुमार मिश्रा, राजेश राजेश अग्रहरि, कृष्ण कुमार पाठक और तिवारी जी आदि लोग शामिल रहे।




