इलाहाबाद समाचार

जिलाधिकारी ने सदर तहसील में सुनी जनता की समस्याएं

इलाहाबाद। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 ने सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। जिसमें जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीतिन तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन0, एसडीएम सदर आयुष चैधरी, पी0डी0-डी0पी0 सिंह, डी0डी0ओ0 आर0 यू0 द्विवेदी समस्त अधिकारीगण मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये लोगों के शिकायती प्रार्थना-पत्रों में दी गयी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण गम्भीरता से ले तथा शिकायतों का निस्तारण भी समयबद्ध रूप से किया जाये तथा शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के निस्तारण की जानकारी से भी अवगत कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आयी तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उनके पत्र पढ़कर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया। तहसील में मुख्य रूप से अतिक्रमण, बिजली, कोटेदार, लेखपालों द्वारा गड़बड़ी की शिकायतें, गांवों में खराब पड़े हैण्ड पम्पों की शिकायते, पेयजल की समस्या और साफ-सफाई की समस्या प्रमुख रूप से जिलाधिकारी के समक्ष आयी। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि सम्बन्धित प्रकरणों में सम्बन्धित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर प्रकरण को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। तहसील समाधान दिवस में कुल 97 मामले आये, जिसमें 37 मामलें पुलिस विभाग से सम्बन्धित थें। 40 मामलें राजस्व से सम्बन्धित आएं जिसमें पैमाइश, अवैध कब्जों के मामलें प्रमुख रूप से थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button