Latestगंगा तट सेमेला समाचार

दंडी संन्यासी प्रबंध समिति की बैठक,अलग संगठन बनाने वाले 8 पदाधिकारियों को निष्कासन की पुष्टि

प्रयागराज। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समिति की आमसभा की बैठक सोमवार को अध्यक्ष विमल देव आश्रम के नेतृत्व में कार्यकारिणी समिति के सदस्य पदाधिकारियों ने अपनी निष्ठा जताई इस दौरान प्रबंध समिति से इस्तीफा देकर अलग संगठन बनाने वाले 8 पदाधिकारियों को निष्कासन की पुष्टि की गई ।

साथ ही उपाध्यक्ष महामंत्री प्रवक्ता और संगठन मंत्री के पदों पर सर्वसम्मति से नए सिरे से पदाधिकारी का चयन किया गया।

स्वामी राजेश्वर आश्रम डंडी सन्यासी प्रबंध समिति के नए महामंत्री होंगे सेक्टर 5 स्थित स्वामी हरी स्वरानंद तीर्थ के बुरा मत शिविर में हुई कार्यकारिणी की आम सभा की बैठक जगतगुरु वासुदेवानंद सरस्वती की मौजूदगी में आरंभ हुई।

सबसे पहले स्वामी महेश आश्रम ब्रह्म आश्रम और शंकर आश्रम के निष्कासन की पुष्टि की गई इसके बाद स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि विमल देव ही दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष थे हैं और रहेंगे इस दौरान स्वामी हरिहरानंद टीकरमाफी मच के स्वामी हरी चेतन ब्रह्मचारी जी वरेश्वरा नंद तीर्थ को प्रबंध समिति का संरक्षक चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button