Latest

मौलाना डॉ०कल्बे सादिक़ के निधन पर प्रयागराज मे भी ग़म का माहौल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिया धर्म गुरु मौलाना डॉ०कल्बे सादिक़ के निधन पर ओलमाओं सहित तमाम तन्ज़िमों,मातमी अन्जुमनों और सामाजिक संगठनो ने शोक प्रकट किया।ओलमाओं ने सभी क़ौमो मिल्लत और खास कर इन्सानियत के अलमबरदार और शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ०कल्बे सादिक़ को श्रद्धांजलि पेश करते हुए हिन्दू मुस्लिम शिया सुन्नी सब के लिए एक्ता के सूत्रधार बताते हुए उनके निधन को इनसानियत के पैरोकार का चले जाना बताया।अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया,अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड,अन्जुमन अब्बासिया,अन्जुमन हैदरिया,अन्जुमन आबिदया,अन्जुमन मज़लूमिया,अन्जुमन शब्बीरिया,अन्जुमन हाशिमया,अन्जुमन हुसैनिया क़दीम,अन्जुमन असग़रिया,अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा,अन्जुमन हैदरी,अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा क़दीम सहित शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी,मदर टेरेसा फाउण्डेशन,समाजवादी पार्टी,कांग्रेस,एआईएमआईएम,
सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी आदि ने अलग अलग शोक सभा कर मौलाना डॉ०कल्बे सादिक़ के निधन पर शोक प्रकट किया।अन्जुमन के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ डॉ०कल्बे सादिक़ साहब कई दिनो से वेन्टिलेटर पर थे और उनकी सेहत को लेकर हिन्दुस्तान सहित तमाम मुल्कों में लोग उनकी सेहतयाबी को दूआ कर रहे थे मंगलवार की रात १० बजे ऐरा हास्पिटल में उनहोने अन्तिम साँस ली।उनके इन्तेक़ाल की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रयागराज से बड़ी संख्या में ओलमा और उनके चाहने वाले लखनऊ रवाने हो गए।लखनऊ में यूनिटी कालेज में जहाँ शिया समुदाय के ओलमाओं ने नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई वहीं सुन्नी समुदाय के ओलमाओं ने भी नमाज़े जनाज़ा पढ़ी।गौरतलब यह है की मौलाना डॉ०कल्बे सादिक़ साहब के वालिद मौलाना कल्बे आबिद साहब के जनाज़े की नमाज़ भी शिया और सुन्नी समुदाय के मौलाना ने पढ़ाई थी यह दूसरा मौक़ा था जब इतनी भारी संख्या में लोग जनाज़े मे शामिल हुए।मौलाना को बाद नमाज़ ज़ोहरैन लखनऊ के ग़ुफरानमाब मे सुपुर्देखाक किया गया।

Related Articles

Back to top button