इविवि: पीेएचडी में दाखिले के लिए विभागों का बुलावा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2020) के तहत दाखिले के लिए आगे की प्रक्रिया में अब तेजी आ गई है। लेवल-1 यानी लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब लेवल-2 यानी इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विभागों ने नोटिस भी जारी कर दिया है।
अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों को 28 जून तक का वक्त दिया गया है। निर्धारित अवधि में उन्हें रिसर्च प्रपोजल के अलावा अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। अभ्यर्थियों को cret2020economics@gmail.com पर दस्तावेज भेजने होंगे। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष की तरफ से बाकायदा मेरिट जारी की गई है। सामान्य वर्ग में अधिकतम 180, ओबीसी में 157, एससी-एसटी में 138, ईडब्ल्यूएस में 162, दिव्यांग में 147 और जेआरएफ के सभी अभ्यर्थियों को 22 जून तक दस्तावेज जमा करने को कहा है।
मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष ने इंटरव्यू के लिए चयनितों की सूची जारी कर दी है। सामान्य में अपूर्व बाजपेयी, तूलिका श्रीवास्तव, इंशा शमसाद और शुचिता सिंह। ओबीसी में श्वेता सिंह और तमन्ना। एससी/एसटी में सुमित कुमार को 28 जून जून तक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विधि विभाग ने 28 और 29 जून को दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज जमा करने का समय तय किया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को समय से दस्तावेज और रिसर्च प्रपोजल जमा करने को कहा गया है।



