इलाहाबाद समाचार

भाजपा सरकार में व्यापारी परेशान–राजेश गुप्ता

इलाहाबाद l सपा व्यापार सभा ने आज सिविल लाइंस के सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन करकेन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों को व्यापारी विरोधी करार देते हुए भाजपा की नीतियों को जन विरोधी बताया l दोपहर बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आए ए. सी. यम. द्वितीय श्री गौरव रंजन श्रीवास्तव को महामहिम राज्‍यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सुबह 10 बजे से सुभाष चौक पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जी. एस. टी. की प्रक्रिया में व्यापारी उलझ कर, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के शोषण का शिकार हो रहे हैं l देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि नोट बन्दी से देश का कालाधन बाहर आएगा मगर उल्टा काम हो गया l काला धन वापस तो नहीं अया बल्कि आम आदमी को परेशान होना पड़ा l सैकड़ों लोगों की मौत हो गई बैंक के चक्कर लगाने में l

महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि भाजपा धर्म और मजहब के नाम पर देश के लोगों के बीच नफरत का माहौल पैदा कर सियासत करना चाहती है l मगर इसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे l देश की जनता जान चुकी है l आने वाले आम चुनाव में देश की जनता सबक सिखाएगी lपूर्व महानगर अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में भीषण जाम के कारण स्कूली बच्चों, नौकारीपेशा लोगों, मरीजों, अधिवक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है, व्यापार चौपट हो गया हैl महासचिव रतन केशरी ने कहा कि व्यापारी सुरक्षित नहीं है l दिन दहाड़े छिनैती, लूट, रंगदारी की मांग की जा रही है l व्यापारी हताश एवं निराश है l व्यापारियों को सुरक्षा की दृष्टि से लाइसेंस जारी करने की मांग की गई l

धरना प्रदर्शन के मे प्रमुख रुप से राजेश गुप्ता, सैयद इफ्तिखार हुसैन, के के श्रीवास्तव, भोला गुप्ता, गुलाब सिंह, महबूब उस्मानी, , दान बहादुर मधुर, मो अस्करी, रतन केसरी, राबिन लोहिया, सुशांत, लालजी यादव , चन्द्र प्रकाश, पंकज गुप्ता, बबलू अग्रहरी, शरद शर्मा,प्रभात यादव, याथांश महरानी, रवीन्द्र यादव, अकिब, विश्वनाथ यादव, विनोद विश्वकर्मा, बबलू बानिया, राजेश, विपिन, अमित भोला केसरी, दिलीप केसर्वानी आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button