बारा थाने की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहन चोर गिरफ्तार
इलाहाबाद। बारा थाने की पुलिस को कल बडी कामयाबी मिली यहां वाहन चेकिंग के दौरान रिगवा मोड पर पकडे गये दो वाहन चोर जिनके पास से पहले चोरी की डिस्कवर बाईक मिली।
पूछने पर उक्त वाहन चोरो ने अपने अन्य साथियो के नाम बताये जिनके पास से बारा पुलिस ने कुल नौ मोटर साईकिल बरामत की । जिनमे से कौधियारा थाना छेत्र के खडियान एकौना का पिन्टू बिन्द पुत्र स्व लाल जी बिन्द, दीपक बिन्द उर्फ लाले पुत्र सन्तोष बिन्द निवासी काँटी ठंठनवा घूरपुर ने बाताया कि ये सभी चोरी की मोटर साईकिले कौधियारा थाना छेत्र के राकेश चौधरी पुत्र विरेन्द्र चौधरी नान बाबा पुत्र विरेन्द्र चौधरी निवासी भभोखर थाना कौधियरा के द्वारा बेचने के लिये दी जाती थी।
और तो और कौधियारा थाना परिसर से महज कुछ दूरी पर कौधियारा कस्बे मे ही रखी जाती थी !पकडे गये वाहन चोरो ने अपने कई साथियो के नाम बताये है जिनके बारे मे बारा पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है । वही राकेश चौधरी व नानबाबू पुत्र गण विरेन्द्र चौधरी फरार हो गये हैं।
बारा पुलिस की इस कार्यवाही मे एसआई हामिद आरिफ एसआई गौरव कुमार एसआई अजय कुमार सिंह कान्सटेबल विपिन बिहारी, प्रवीन कुमार पाण्डेय, बाल्मीकी प्रसाद की संयुक्त टीम का योगदान रहा।



