अखिल भारतीय दंडी सन्यासी प्रबंधन समिति ने किया कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अंगवस्त्रम व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।
(अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के तत्वावधान में सोमवार को माघ मेला क्षेत्र स्थित दंडी बाड़ा के स्वामी डूंग जी महाराज संस्थान (भूरा मठ अन्नक्षेत्र) में कोरोना वैरीयस को सम्मानित किया गया। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के मुख्य आतिथ्य और अखिल भारतीय दंडी सन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुए सम्मान समारोह में प्रयागराज रेंज के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, एसपी मेला राजीव नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों तथा कोरोना के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों को अंगवस्त्रम व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने आशीर्वचन में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय एकता हर हाल में कायम रहनी चाहिए। सम्मान समारोह में चौंसठी मठ के परमात्मबोध आश्रम, टीकरमाफी आश्रम के महंत स्वामी हरी चैतन्य ब्रह्मचारी, अखंडानंद तीर्थ, ब्रह्मानंद तीर्थ, गोविंद आश्रम, राम देवानंद सरस्वती, भार्गव आश्रम, सुदर्शन आश्रम, जय देवानंद तीर्थ, सत्यनारायण आश्रम, राज राजेश्वर आश्रम, महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी और परमेश्वर आश्रम आदि सहित बड़ी संख्या में दंडी संन्यासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के प्रवक्ता अरविंद स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया।


