Latest
मौनी अमावस्या पर चलेंगी 2000 बसें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम 2000 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। बसों के संचालन की प्रक्रिया 09 फरवरी से शुरू हो जाएगी।
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मकर संक्रांति पर परिवहन निगम की ओर से 1800 बसों का परिचालन किया गया था।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि शुरुआत में 2000 बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं को संख्या के अनुसार इसमें बढ़ोतरी भी की जाएगी।



