गंगा तट से

VIDEO:सर्व वैश्य चेतना समिति का सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 को

इलाहाबाद। सर्व वैश्य चेतना समिति द्वारा सिविल लाइंस स्थित संगम पैलेस में 29 अप्रैल को होने वाले सामूहिक विवाह को तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। बैठक में सामूहिक विवाह पर चर्चा हुई।

बैठक में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम साहू ने अपने बेटे श्री ओम साहू का विवाह साक्षी पश्चिमी विधानसभा के अध्यक्ष बजरंगी साहू की बेटी कुमारी शिल्पी साहू और संस्था के नगर अध्यक्ष के बेटे सुनील साहू तथा व समाज के 21 जोड़ों का विवाह होना सुनिश्चित हुआ।

बैठक का संचालन बृजेश केसरवानी ने किया श्री केसरवानी ने बताया प्रदेश अध्यक्ष हरिओम साहू ने समाज में गरीबी और अमीरी वर्ग की जो खाई थी उसे दूर करने के लिए श्री हरिओम साहू ने अपने बेटे का विवाह इस सामूहिक विवाह में कराने का निर्णय लिया है, जो बड़े गर्व की बात है।

बैठक में हर बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर से 29 अप्रैल को होने वाले सामूहिक विवाह पर अपना समर्थन दिया।

बैठक में जमुना पाक अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश साहू राम नाथ गुप्ता पप्पू करेला फूलचंद साहू बसंत राजीव सूरज बेनीगंज उमेश दीपू बबलू रेशमी बबली साहू सुलेखा साहू सहित अनूप गुप्ता आदि संस्था के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button