Latest

मठ-मंदिरों को सुविधा संपन्न बनाए सरकार : निश्चलानंद सरस्वती

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि मठ-मंदिरों का संचालन उनकी परंपरा के अनुरूप होना चाहिए, तभी उसका स्वरूप जीवंत रहेगा। इसके साथ उन्होंने मठ-मंदिरों को सुविधा संपन्न बनाने पर जोर दिया है। माघ मेला स्थित अपने शिविर में पत्रकारों से बात करते हुए जगदगुरु शंकराचार्य सरस्वती ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि मठ-मंदिरों को केंद्र में रख कर विकास कार्य कराया जाय। बोले, मठों को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उनका विकास करने की जरूरत है, ताकि वहां रहने वाले संतों को उचित सुविधा मिल सके। साथ ही बाहर के लोग उससे प्रेरणा लेकर खुद को सनातन धर्म से जोडऩे के लिए प्रेरित हों।

Related Articles

Back to top button