Latest

फिल्म निर्माता से निर्देशक बने अरुण दूबे की फिल्म गंगा जईसन माई हमार का फर्स्ट लुक लॉन्च

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों की मेकिंग करने वाले जाने-माने फिल्म निर्माता अरुण दूबे अब फिल्म निर्देशक की भी बन गए हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली भोजपुरी फिल्म गंगा जईसन माई हमार का फर्स्ट लुक लॉन्च होते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसे काफी तादाद में शेयर और पोस्ट किया गया है। अथर्वादित्य फिल्म्स एवं श्री सद्गुरु इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले भोजपुरी फिल्म गंगा जईसन माई हमार का निर्माण भव्य पैमाने पर किया गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मनीषा सिंह एवं अरुण कुमार दूबे हैं। निर्देशन की बागडोर संभाली हैं अरुण दूबे ने। इस फिल्म की शूटिंग ओबरा, उत्तर प्रदेश में पूरी की गई है। फिल्म के हीरो सिंगर एक्टर विशाल गगन हैं, फिल्म की हीरोईन नीलू शंकर सिंह और मधु राज हैं। यह फिल्म पूरी तरह एक पारिवारिक जीवन पर आधारित फिल्म है। अजनबी फिल्म के डायरेक्टर धर्मेन्द्र सिंह की परिकल्पना पर आधारित है फिल्म गंगा जईसन माई हमार। इस फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं। सह निर्देशक सत्य प्रकाश सिंह (बाबा), चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर  शौर्य कुमार हैं। छायांकन रमेश कुमार ने किया है। संगीतकार सावन कुमार, गीतकार पिन्टू गिरी, ओम अलबेला, सावन कुमार व विनय निर्मल हैं। संकलन संतोष हरावड़े, मारधाड़ प्रिय रंजन, नृत्य अशोक मयती (दादा), कला विजय गुप्ता का है। निर्माण प्रबंधक शंकर, प्रचारक रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विशाल गगन, नीलू शंकर सिंह, मधु राज, सतीश सोनकर, प्रिय रंजन, राजेश सरोज, प्रदीप शर्मा, शिवेश तिवारी, विध्या सिंह, छोटी, अतुल सिंह, गोलू गोस्वामी, राहुल पांडे, प्रजावल एवं अन्य कलाकार हैं। गौरतलब है कि निर्माता निर्देशक अरुण दूबे ने एक और भोजपुरी फ़िल्म नादान का मुहूर्त संपन्न किया है।  जिसकी शूटिंग जल्द ही उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर में शुरू की जाएगी। फिल्म नादान की कास्टिंग चालू है। बाकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button