कुंभमेला समाचार

कुम्भ को भव्य एवं दिव्य बनाएं जाने के लिए समन्वय बैठक, रखीं गईं योजनाओं की जानकारी

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कुम्भ को भव्य एवं दिव्य बनाएं जाने के लिए समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कुम्भ के लिए अब तक की गई तैयारियों का एक प्रभावशाली प्रजेंटेशन प्रस्तुत
तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इलाहाबाद को जोड़ने वाली सभी प्रमुख सड़कों का निर्माण आदि पर चर्चा हुई।

इलाहाबाद। कुम्भ की तैयारियों के सम्बन्ध में कुम्भ के आयोजन में प्रतिभाग करने वाले जन प्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थान तथा बुद्धिजीवी और प्रयाग के वरिष्ठ नागरिकों के साथ इलाहाबाद प्रशासन और मेला प्रशासन की समन्वय बैठक में कुम्भ को भव्य एवं दिव्य बनाएं जाने की दिशा में समन्वय बैठक आयोजित हुई। संगम सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मण्डलायुक्त ने की।

बैठक में इलाहाबाद की महापौर श्रीमती अभिलाशा गुप्ता नंदी भी उपस्थित थी। इस बैठक में आई.जी. रमित शर्मा, जिलाधिकारी सुहास एल.वाई., मेलाधिकारी विजय किरन आनंद,  इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि तथा कुम्भ मेला के पुलिस प्रमुख डीआईजी के.पी. सिंह के अलावा सभी प्रशासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन और कुम्भ के स्टेट होल्डर्स की इस बैठक में अखाड़ा परिषद, खाक चैक, आचार्य बाड़ा, तीर्थ पुरोहित और विभिनन धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ सिविल डिफेंस, उच्च स्तरीय अध्ययन संस्थान, राजनीतिक संगठनों के प्रमुख तथा कई विधायक भी उपस्थित रहे।

प्रभावशाली प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया
इस समन्वय बैठक में प्रशासन की ओर से कुम्भ के लिए अब तक की गई तैयारियों का एक प्रभावशाली प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्टेट होल्डर्स और जनप्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई  कि इस बार कुम्भ मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए उसे 2500 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में बसाया जा रहा है तथा इसे 20 सेक्टरों में बाट कर वहाँ टेन्ट, पार्किंग, बिजली और सुरक्षा की अत्यंत आधुनिक कार्ययोजना बनाई जा चुकी है।

जमीन का आवंटन आॅनलाईन

कुम्भ क्षेत्र में जमीन के आवंटन को आॅनलाईन किया जा रहा है तथा पारदर्शी बनाया गया है। इस बार कुम्भ मेले में 12 करोड़ तीर्थ यात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसमें मौनी अमावस्या पर लगभग 3 करोड़ के स्नान लोगों के स्नान का अनुमान है।

10 लाख विदेशी पर्यटकों के आने की सम्भावना

कुम्भ की अन्र्राष्ट्रीय ब्रांडिंग की जा रही है। जिसके फलस्वरूप गत आयोजनों की तुलना में इस बार 4 गुने से अधीक लगभग 10 लाख विदेशी पर्यटकों के आने की सम्भावना है। इस बार कुम्भ में न केवल पूरे भारत वर्ष के बल्कि विश्व के 193 देशों के प्रमुख प्रतिनिधियों के भाग लेने की सम्भावना है।

अत्याधुनिक टेंट की व्यवस्था

विभिन्न देशोंअत्याधुनिक टेंट की व्यवस्था के विदेशी विशिष्ट अतिथियों के प्रवास के लिए अत्याधुनिक टेंट की व्यवस्था की जारी है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इलाहाबाद को जोड़ने वाली सभी प्रमुख सड़कों का चैड़ीकरण तेजी के साथ प्रगति पर है। रेलवे द्वारा 2000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। हर सेक्टर में 1000 से लेकर 2000 बेड़ के रैन बसेरे डारमेंट्री स्टाईल पर बनाए जायेंगे।

1 लाख शौचालय निर्मित किए जायेंगे

इस वर्ष माघ मेले में स्वच्छता के लिए किए गए सेक्टर 1 के सफल प्रयोग को पूरे कुम्भ क्षेत्र में उसी तर्ज पर दोहराया जाना है। जिसके अन्तर्गत आधुनिक प्रकार के 1 लाख शौचालय निर्मित किए जायेंगे तथा मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए 200 से ज्यादा टाटा एस गाड़िया और काम्पैक्टर प्रयोग में लाए जायेंगे।

मानीटरिंग आॅनलाईन

पूरे मेला क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त रखने की ठोस कार्ययोजना निर्मित कर ली गई है तथा सारे शौचालयों की सफाई की मानीटरिंग आॅनलाईन करते हुए स्वच्छता सुनिश्चित की जानी है। 100 से अधिक पार्किंग स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाते हुए उन्हें कुम्भ क्षेत्र के हर प्रवेश मार्ग पर एवं मेला क्षेत्र के समीप स्थापित किया जाना है।

1000 शटल बसों का संचालन

इन पार्किंग स्थलों से मेला क्षेत्र तक यात्रियों को ले जाने के लिए 1000 शटल बसों का संचालन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 1000 से अधीक सीसीटीवी  कैमरों के द्वारा सर्विलांस तथा ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित किया जाना है। पहली बार कुम्भ क्षेत्र में इन कैमरों से मेले के चप्पे-चप्पे पर वीडियों एनरेटिक्स की व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसी भी संदिग्ध स्थिति या व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा सके।

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पूरे मेले में सूचना 

खोया-पाया सम्बन्धी सूचना के लिए एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से पूरे मेले में सूचना प्रासरण की व्यवस्था की गई हैं सभी श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल साइनेज से स्थलों की जानकारी देने के साथ-साथ गाड़ियों पर मोबाईल कैमरे लगाकर तथा ड्रोन  के जरिए मेले की चप्पे-चप्पे पर निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।

पूरे मेला क्षेत्र में 38500 से अधिक एल0ई0डी0 लाईट लगाकर सभी कैम्पों में 24 घण्टे बिजली का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए 135 किमी0 से अधिक एच.टी. लाईन लगाते हुए 133 सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे है।

सभी सड़के 6 लेने 

मेले की सभी सड़के 6 लेने चोड़ी करते हुए 145 किमी0 से अधिक चक्कड़ प्लेट बिछाई जाने की व्यवस्था है। नदियों में स्नान के समय 1000 से अधिक लाइफ गार्ड तथा 12000 से अधिक पुलिस बल तैनात होंगे। कुम्भ में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए 2 ट्रामा सेंटर, टेली मिडीसीन की व्यवस्था तथा एयर एम्बुलेंस का इंतजाम भी किया जा रहा है।

लेजर शो तथा प्रमुख ईमारतों पर लाइटिंग

इस बार सभी मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति बायो मैट्रिक्स अटेंडेंस के द्वारा सुनिश्चित की जानी है। पूरे मेला क्षेत्र में कई विशाल सांस्कृतिक पंडाल स्थापित किए जाने हैं तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों का सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व करने वाले थीम पर आधारित प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाना है। कुम्भ और प्रयाग की गरिमा पर आधारित लेजर शो तथा प्रमुख ईमारतों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। विदेशी पर्यटकों के लिए गाईडों की तैनाती तथा इण्टर प्रजेंटेशन सेण्टर स्थापित किए जायेंगे। इस प्रकार की प्रमुख जानकारी प्रजेंटेंशन के माध्यम से देते हुए।

आम आदमी के सुझावों का स्वागत

कुम्भ मेला अधिकारी विजय किरन आनन्द ने सभी स्टेट होल्डर्स और जन प्रतिनिधियों से कहा कि मेले को और अधीक प्रभावशाली तथा दिव्य बनाने के लिए हम हमेशा आम आदमी के सुझावों का स्वागत करते है तथा किसी रचनात्मक सुझाव के लिए हमारे दरवाजें हमेशा खुले है।

जनप्रतिनिधियों को अपना मोबाईल नम्बर शेयर करें

मेलाधिकारी सभीजनप्रतिनिधियों को अपना मोबाईल नम्बर शेयर स्टेट होल्डर्स और जनप्रतिनिधियों को अपना मोबाईल नम्बर शेयर करते हुए कहा कि हम आगे भी आपके साथ इस तरह बैठके करते रहेंगे तथा आपसे सुझाव लेते रहेंगे।

बैठक में जिलाधिकारी श्री सुहास एल.वाई. ने कहा  कि इलाहाबाद की जनता की पूर्णसहभागिता तथा संतों के आर्शींवाद से ही हम भव्य एवं दिव्य कुम्भ का आयोजन सफल कर पायेंगे। बैठक की उपयोगिता बताते हुए आई.जी रमित शर्मा ने कहा कि आपके साथ मिलकर हम एक नए और आधुनिक सुविधा सम्पन्न मेले का आयोजन कर सके इसलिए यह बैठक बुलाई गई। कुम्भ मेला के पुलिस प्रमुख के.पी. सिंह ने यह कहा कि यह मेला एक यज्ञ की तरह है जिसमें पूरे देश की जनता को अपना योगदान देना हैं।

प्रशासन के कार्यों की प्रशंसा

बैठक में सुझाव देते हुए अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष एवं जूना अखाड़ा प्रतिनिधि संत ने प्रशासन के कार्यों की भूरि-भूरे प्रशंसा की तथा आर्शींवाद देते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ आयोजन के 2 वर्ष पहले से प्रशासन कार्य कर रहा है यह इस बात का संकेत है कि यह आयोजन अत्यंत भव्य एवं दिव्य होगा।

बारा के पूर्व विधायक अजय कुमार ने यह सुझाव दिया कि छिवकी स्टेशन से मेला के दक्षिणी क्षेत्र का सम्पर्क विकसित किया जाये तथा चाका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मेला के दक्षिणी क्षेत्र के लिए विकसित अस्पताल के रूप में स्थापित किया जाये।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री अवधेश गुप्ता ने कहा कि कुम्भ के दौरान चित्रकूट, कौशाम्बी, अयोध्या और वाराणसी को जोड़ने की कार्य योजना बने। विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने की अपील की। खाकचैक के महामंत्री संतोष दास ने कहा कि मेला क्षेत्र के हर दो-तीन सेक्टर के बीच में एक रेलवे रिजर्वेशन काउंटर तथा टिकर काउंटर स्थापित किया जाये।

सूचनापट मेले में लगाया जाये

इसी प्रकार किस क्षेत्र में किस संत का शिविर है इसकी सूचनापट मेले में लगाया जाये। आचार्य बाड़ा के डाॅ0 कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने कहा कि एकादशी को शाही स्नान के रूप में घोषित किया जाये तथा परेड क्षेत्र में पेयजल और एक स्थाई शौचालय निर्मिंत कर दिया जाये। तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों ने हर चैराहों पर मेला क्षेत्र के नक्शे लगाने की बात कही। सिविल डिफेंस के श्री अनिल ने सेना के साथ समन्वय कर यमुना पर पाल्टुन ब्रिज बनाने की बात कही।

जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद -महापौर
महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि यदि कोई सुझाव छूट गये हो तो उन्हें भविष्य में देते रहे तथा मेला मेलाधिकारी सिविल डिफेंस एवं क्षेत्रिय प्रतिनिधि को समन्वय में लेकर कार्य करें। बैठक के अंत में मण्डलायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अपने सुझाव देने के लिए अगली बैठक की प्रतीक्षा न करे तथा अपने मन्तव्य से मेलाधिकारी को तत्काल अवगत कराते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button