पासी जागृति मंच ने झूसी में मनाई गई राजा सुहेल देव पासी की जयन्ती

बहराइच में सुहेल देव के मंदिर पर विशाल सम्मेलन का प्रस्ताव रखा गया
समाज़ में एकजुटता और शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना जरूरी – गौरव रावत
झूसी, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महाराजा सुहेल देव पासी की जयन्ती अवसर पर आज झूसी के चक हरिहर वन में आयोजित एक कार्यक्रम में बाराबंकी जनपद की जैतपुर विधानसभा के विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा राजनीति के चलते महापुरुषों के इतिहास को बदलना चाहती है। महाराजा सुहेल देव को भारत भूमि के गौरव शाली इतिहास का स्वाभिमानी और देश भक्त शासक बताते हुए कहा कि तत्कालीन आक्रमण कारियों के साथ कई बार लड़ाइयाँ जीती, सैयद रसीद मसूद गाजी से युद्ध में विजय पाने के बाद उनकी ख्याति और अधिक बढ़ी । उन्होने कहा कि तत्कालीन समय में पासी समाज़ के अनेकों वीर राजाओं का शासन था लेकिन आज भाजपा सरकार में इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है जो दुर्भाग्य पूर्ण है l राजा बिजली पासी, सातन पासी, लखन पासी, वीरांगना उदा देवी आदि जैसे तमाम वीर और पराक्रमी शासक हुए है। जिनके इतिहास को सही तरीके से लिखने की जरूरत है। विधायक श्री रावत ने भाजपा पर देश के संविधान के साथ भी खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। उन्नाव में तीन दलित महिलाओं के साथ दुराचार और हत्या के मामले को भी उठाया।
पूर्व मंत्री रामानन्द भारती ने कहा कि जो समाज़ अपने पूर्वजों का सम्मान करता है, इतिहास से सीख लेकर आगे बढ़ता है वहीं आगे भी इतिहास बनता है। उन्होने भाजपा पर सुहेल देव के सहारे साम्प्रदायिक रंग देने के प्रयास का आरोप लगाया। इस मौके पर जागृत मंच के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक रजनीश भारती ने पासी समाज़ के दर्जनों समाजसेवियों को शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान शीतल पासी ने किया
इस अवसर पर सर्व श्री रमेश पासी, अजय सरोज, श्याम लाल पाल, बच्चा पासी, बिंदु सरोज, धारा भारती, सुषमा पासी, कमला पासी, वंशीधर सरोज, सुभाष पासी, भागीरथी बिंद, विद्या भूषण पासी, श्रीकांत पासी, वीरेंद्र पासी, शंकर लाल आदि मौजूद रहे।




