Latest

प्रियंका गांधी ने बसवार पहुँच मछुआरों का दर्द बांटा

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने चाका ब्लाक के घूरपुर में बसवार पहुँच निषाद और मछुआरा समुदाय के लोगों से भेंट कर उनका दर्द साँझा किया ।

श्री मती गांधी ने अपराह्न 1 बजे यहाँ पहुँचने पर मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की हालचाल जाना तथा बातों को ध्यान से सुना । कहा कि यहाँ के लोगों की समस्याओं को आप से बेहतर कोई नहीं जानता । 1989 से सपा , बसपा व भाजपा की सरकारों ने अपने लोगों को पट्टे दिये जिन्होनें स्थानीय लोगों पर कहर बरपाया । कहा कि कांग्रेस इन वर्गो के लोगों की जीवनशैली सुधारने के सभी प्रयास करेगी । प्रियंका नदी के किनारे 2 किमी पैदल भी चली । महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने न केवल उनकी नावों को तोड़ा बल्कि उन लोगों को बेरहमी से मारा पीटा भी। हम गरीब होने के कारण मुकदमा नहीं लड़ सकते। आप मदद करें । प्रियंका ने भरोसा दिलाया । बसवार आने की खबर से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। आनन फानन टूटी नावों की मरम्मत करायी गयी । बसवार के बाद वह कुछ देर के लिए स्वराज भवन गयी जहाँ से सीधे एयरपोर्ट रवाना हुई । इसके पूर्व 11.30 पर वह बमरौली सिविल एयरपोर्ट पहुँची जहाँ भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया । राजरूप पुर और चकिया में भी कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया । प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, अनुग्रह सिंह, ललतेश त्रिपाठी, मकसूद खान, उज्ज्वल शुक्ला, विजय प्रकाश, किशोर वार्ष्णेय, तस्लीमउददीन, संजय तिवारी, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, नफ़ीस अनवर, अरूण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, अल्पना निषाद, सुभाष पांडेय, परवेज़ सिद्दिकी,विजय मिश्रा, जावेद उर्फी, अनिल पांडेय, अरशद अली , हसीब अहमद आदि थे ।

Related Articles

Back to top button