Latest

श्रीपंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के रमता पंचों ने बैंडबाजे के साथ जुलूस के रूप में नगर प्रवेश

(अनुराग शुक्ला) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। श्रीपंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के रमता पंचों ने बैंडबाजे के साथ जुलूस के रूप में नगर प्रवेश कर निरंजनी अखाड़े के कुंभ आयोजन की शुरुआत की। इस मौके पर निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और सचिव श्रीमहंत रविद्रपुरी ने इस मौके पर सभी रमता पंचों की ओर से कुंभ के सफल और भव्य आयोजन की मां गंगा से प्रार्थना की।
सभी रमता पंचों ने नगर भ्रमण करते हुए एसएमजेएन कॉलेज में बनी अखाड़े की नगर प्रवेश छावनी में प्रवेश किया। जमात के छावनी पहुंचने पर मेला अधिकारी दीपक रावत, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने फूलमाला पहनाकर संतों का स्वागत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने रमता पंचों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व दर्शनीय कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की मुख्य धरोहर है, जो विश्व में एकता व अखंडता कायम रखने को विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। कहा कि अखाड़ा परंपरा के अनुसार ही रमता पंचों के छावनी में प्रवेश से ही कुंभ मेले का शुभारंभ होता है। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से सभी संत महापुरुषों के सानिध्य में संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button