Latest

चैरिटी क्रिकेट मैच में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन जीता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सात्विक संस्था द्वारा दिव्यांग और असहाय लोगों की सहायता के लिए आयोजित क्रिकेट मैच में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ. अरुण तिवारी के अर्धशतक (81 रन, 51 गेंद, 9 चौके, तीन छक्के) की मदद से जर्नलिस्ट इलेवन को 70 रन से हराया। पराजित टीम के अब्बास अली हरफनमौला प्रदर्शन (23 रन एवं दो विकेट) व्यर्थ हो गया।

इफ्तिखार अहमद और आरपी भटनागर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

केपी कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में एएमए ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन (डॉ. अरुण तिवारी 81, डॉ. अनुराग वर्मा 29 रिटायर्ड, अब्बास अली, देवेंद्र राय व मो. रजी दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में जर्नलिस्ट इलेवन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 102 रन (मो. सलीम 27 नाबाद, अब्बास अली 23, डॉ. जयनाथ 3/15) पर सीमित किया।

मैच से पहले पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आजमआरा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी एवं मेडिच्वाइस प्राइवेट लिमिटेड (भारत) के सीईओ डॉ. एम.जेड. हक ने पुरस्कार वितरण किया।

डॉ. अरुण तिवारी को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। कार्यक्रम में यूपीसीए के पूर्व रणजी चयनकर्ता आरपी भटनागर एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद पापू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सात्विक संस्था के सचिव मोहम्मद अफजाल ने अतिथियों का स्वागत एवं कासिफ (आशी) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सुधीर सिन्हा ने किया। इस मौके पर डॉ. सुनील वर्मा, इलाहाबाद प्रेस क्लब के पूर्व सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश त्रिपाठी एवं सोमेश्वर पांडेय मौजूद रहे। रविवार को फोटोग्राफर एकादश का मुकाबला व्यापारी एकादश से होगा।

Related Articles

Back to top button