Latest
तीन दिवसीय दौरे पर कल आ रहीं राज्यपाल

( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार रात से शुक्रवार तक प्रयागराज में रहेंगी। वो यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राज्यपाल का विस्तृत कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास भेजा गया है। राज्यपाल बुधवार की शाम प्रयागराज पहुंचेंगी और सर्किट हाउस में ठहरेंगी।
चार मार्च को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजयनगरम हॉल के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगी। इसी दिन वो संग्रहालय का निरीक्षण करेंगी। शुक्रवार, 05 मार्च को राज्यपाल सुबह शृंग्वेरपुर धाम जाएंगी। इसके बाद रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि राज्यपाल के आगमन की सूचना आ गई है।




