इनकार्नेशन ब्यूटी पेजेंट 2021का प्रयागराज का ऑडिशन सिविल लाइंस में हुआ

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कैलाब्रेट एंटरटेनमेंट शशि प्रभा बुआ जी स्पेशल एवम प्रयास फाउंडेशन के सहयोग द्वारा इनकार्नेशन ब्यूटी पेजेंट 2021का प्रयागराज ऑडिशन का आयोजन खाना खजाना रेस्टुरेंट सिविल लाइंस में किया गया।शो के डायरेक्टर आशुतोष तिवारी ने बताया की ऑडिशन में युवक एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
55 प्रतिभागियों ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया जिसमें 25 प्रतिभागियों का चुना गया ।
शो के ऑर्गनाइजर सुमित पॉल,सोनाली ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कैलाब्रेट एंटरटेनमेंट मॉडलिंग, सिंगिग एवम् डांसिंग के क्षेत्र में प्रतिभागियों को मंच देता आया है,ऑडिशन के आयोजक मोमीश पांडेय ने बताया की शो में जज के रूप में मोमिश पांडेय ऐश्वर्या श्रीवास्तव अंकिता मौर्य, सिमरन और राजन सिंह(खाना खजाना के मालिक)ने मुख्य भूमिका निभाई एवम् शो में मुख्य अतिथि डा. एस के.पांडेय जी को प्रतियोगी के अभिभावकों ने सम्मानित किया । लेट नाइट चले आडिशन में 55 प्रतिभागियों ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया जिसमें 25 प्रतिभागियों का चुना गया इवेनट मैनेजर सौम्या कुशवाहा, मोहद राशिद और एंकर रुद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे ।




