Latest

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बनने पर प्रमोद तिवारी का हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के स्थायी सदस्य बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर प्रमोद तिवारी का जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ उनके आवास पर पहुँच कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वागत किया किया। गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने स्वागत करते हुए एक स्वर में कहा कि ये शीर्ष नेत्तृत्व के मनोनयन से यूपी का मान पूरे देश मे बढ़ा है। प्रमोद तिवारी के स्थायी सदस्य मनोनीत किये जाने से आम विधानसभा 2022 में कांग्रेस सफलता प्राप्त होगी।
नेता सदन कांग्रेस पार्षद दल के मुकुंद तिवारी ने नगर निगम के पार्षदों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
स्वागत करने वालो में रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, सुधाकर तिवारी, खुशनवेदा फारूकी, अल्पना निषाद, तस्लीम उद्दीन, संजय तिवारी, पूनम सिंह, बृजेश गौतम, हसीब अहमद, मुन्ना उपाध्याय, प्रदीप नारायण, अनिल पाण्डेय, अभ्युदय त्रिपाठी, अंजुम नाज़, दीपचंद्र तिवारी, जावेद उर्फी, इरफान फारूकी, निजामुद्दीन, दीपचंद्र शर्मा, अब्दुल सलाम, इरशाद उल्ला, सिब्बतैन बब्लू

Related Articles

Back to top button