बीजेपी के हाईटेक ऑफिस से मुकाबले के लिये कांग्रेस का क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुराने शहर के रोशनबाग इलाके में कांग्रेस का क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी के द्वारा फीता काटकर किया गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि बीजेपी के हाईटेक कार्यालय से मुकाबला करने के लिये कांग्रेस शहर के हर क्षेत्र में कार्यालय खोलेगी। क्षेत्रीय कार्यालय में जनता से सीधे संवाद किया जायेगा और उनकी समस्या का निस्तारण होगा। बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में शहर की घनी आबादी के बीच कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा भय के सहारे सत्ता हासिल करने का षडयंत्र रचती है जिससे लोगो को जागरूक रहने की जरूरत है। प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर झूठ की खेती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ किसान, नौजवान, व्यापारी, वकील अपने अधिकार के लिये सड़क पर है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित है लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। वहीं प्रमोद तिवारी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस याद की जायेगी देश की संस्थानों को बनाने के लिये और बीजेपी को लोग बेचूराम के नाम से याद करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, तस्लीम उद्दीन, सुधाकर तिवारी, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, तलत अज़ीम, राजकुमार शुक्ला, मो०हसीन, नफीस कुरैशी, अनिल पाण्डेय, सिब्बतैन बब्लू, इरफानउल हक, अरशद अली, जावेद उर्फी, अब्दुल सलाम, दरख्शां कुरैशी, तुफैल अहमद, मो०जाहिद, मनोज पटेल समेत सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।




