Latest

सपा ने राज्‍यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

(अनंत पाण्डेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र के बिंद, संग्राम पट्टी,  बरिया पुर सहित विभिन्न इलाकों में जहरीली शराब के कारण मरने वाले का पोस्टमार्टम पूरी पारदर्शिता से कराने एवं इससे मरने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के आश्रितों को 25-25 लाख मुआवजा देने। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने एवं शराब माफियाओं एवं दोषी पुलिस तथा आबकारी विभाग के अधिकारियोके खिलाफ कार्रवाई करनेकी मांग को लेकर सपा  जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा l   महामहिम राज्‍यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि जहरीली शराब के कारण मरने वाले लोगों का पोस्टमार्टम कराने में जिला प्रशासन आनाकानी कर रहा है l शराब के कारण मरने वाले को अन्य बीमारियों से ग्रस्त बताकर पोस्टमार्टम मे हिला हवाली तथा परिजनों पर अनावश्यक रूप से बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है l ज्ञापन में पोस्टमार्टम पूरी पारदर्शिता से कराने मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख मुआवजा देने अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से बंद कराने। माफियाओं एवं दोषी पुलिस तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है l सपा
विगत दिनों आगजनी के चलते बहादुरपुर ब्लाक के धोकरी गांव में निषाद बिरादरी के लल्लू निषाद भरत निषाद एवं श्रीमति दुर्गा देवी  की गृहस्थी पूरी तरह से खाक हो जाने के मामले में उचित मुआवजा शीघ्र देने की भी मांग की है l इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,डॉ मान सिंह यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, गुलाब सिंह यादव,पंधारी यादव, नागेन्द्र सिंह पटेल, हीरा मनी पटेल, नरेंद्र सिंह, राम सुमेर पाल, ,श्रीमती गीता पासी, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, डॉ सुरेश, संदीप यादव, कुलदीप यादव, महावीर यादव, महबूब उस्मानी,शांति स्वरूप पटेल, ननकऊ यादव, बिट्टू भारती, शौर्य दीप श्रीवास्तव,शिवा त्रिपाठी,राकेश यादव विजय बहादुर पटेल कृपा शंकर बिंद वी पी वर्मा आदि नेतागण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button