सीबीआई ने दो चर्चित पुलिस अधिकारियों से पूछताछ के लिए शासन से अनुमति मांगी

सपा-भाजपा नेताओं से 6 घंटे हुई पूछताछ
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के संदिग्ध मौत के मिमले मे सपा नेता और पूर्व मंत्री एवं भाजपा के नेता से सीबीआई ने करीब आठ घंटे पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में पूछताछ की। सीबीआई ने दोनों नेताओं को सुबह नौ बजे पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस मे बुलाया। करीब 4 घंटे तक अलग अलग कमरे में बैठाया गया । उसके बाद सीबीआई ने पूछताछ शुरू किया। सीबीआई ने पूछा कि जब दोनों महात्माओं में विवाद था । तो वही लोग क्यों समझौता कराने के लिए आगे आए। इतना ही नहीं सीबीआई ने पूछा कि समझौते के दौरान कौन-कौन और नेता या पुलिस अधिकारी थे। नेताओं की आय पर ज्यादा जोर दिया। सबसे बड़ी बात रही कि सीबीआई ने कम समय मे ज्यादा हुई आय पर ज्यादा जोर दिया । पूछा कि 10 – 12 सालों के अंदर आप लोगों के पास कितनी प्रॉपर्टी कहां से आ गई। अगर प्रॉपर्टी आई तो उसका क्या स्रोत था और कहां से आई। आप लोग ऐसा कौन सा काम करते थे। प्रॉपर्टी आपके पास आ गई ना तो आप इतने बड़े वकील हैं और ना ही सफल है ना ही कोई और व्यवसाय बहुत पहले का है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि दो चर्चित पुलिस अधिकारियों से पूछताछ के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है । शासन से अनुमति मिलते ही दोनों पुलिस अधिकारियों से पूछताछ शुरू की जाएगी । इसमें एक पुलिस अधिकारी दूसरे जिले में तैनात हैं जबकि दूसरे चर्चित पुलिस अधिकारी इलाहाबाद में है । संभावना है कि सीबीआई आज दोनों पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।




