Latest

दूधनाथ यादव रन फार डा. अम्बेडकर दौड़- 2021 के हुये रन अप

रन फार डा.अम्बेडकर दौड़- 2021 सम्प( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये उसकी गाईड लाइन तथा उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के आदेशों, निर्देशों का पालन करते हुये देवपती मेमोरियल ट्रस्ट और प्रबुद्ध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञान के प्रतीक राष्ट्रनायक बोधिसत्व डा. बाबासाहेब भीमराव रामजी आम्बेडकर (जन्म 14 अप्रैल 1891) की 130वीं जन्म दिवस आम्बेडकर माह के सम्मान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रन फार डा. अम्बेडकर दौड़- 2021 का आयोजन किया गया।
रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ को सिविल लाईन स्थित डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल से वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल गौतम ने पंचशील का झंडा दिखा कर शुभारम्भ किया। प्रयागराज के कोने कोने से आये उन्तीस धावकों ने पत्थर चर्च गिरजाघर, सुभाष चौराहा, पीडी टण्डन पार्क चौराहा, प्रयाग संगीत समिति तिराहा, हार्ट स्टफ चौराहा, गर्ल्स है स्कूल चौराहा, प्रधान डाकघर चौराहा होते हुये अपने उद्द्गम स्थल तक दौड़ कर रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ सम्पन्न हुयी।
इस दौड़ में झूंसी निवासी दूधनाथ यादव पुरुष वर्ग में प्रथम, झूंसी निवासी सूरज कुमार द्वितीय और झूंसी निवासी प्रकाश यादव तृतीय रन अप रहे तो वही महिला वर्ग में दरभंगा कालोनी निवासी नीतू कुमारी प्रथम और बाकराबाद बमरौली निवासी बिजमा गौतम द्वितीय रन अप रही अन्य धावकों में नवीन कुमार, दीवेन्द्र कुमार, हिमांशु जैसवार, अभिधम्म शील, विजय शंकर, संदीप कुमार बिंद, सोनू कुमार प्रजापती, राजू कुमार, आकाश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शनि निषाद, अमित कुमार, दिनेश कुमार, नितिन कुमार, मुनीम कुमार, विकास कुमार,आसान कुमार, सानिया गौतम, सिजामा कुमारी, मोना के साथ अभिभावकों में हीरालाल बौद्ध, अनिल कुमार, अशोक बीडीसी, अनिल चंदी, एडवोकेट इंद्रेश कुमार, विन्देश्वरी कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button