Latest
सपा समर्थित उम्मीदवार अनीता सिंह के प्रचार मे पूर्व विधायक राम सेवक पटेल

मेजा (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा छेत्र का चर्चित जिला पंचायत वार्ड संख्या 67 (मेजा प्रथम) से समाजवादी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अनीता सिंह के समर्थन मे आज से सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रचार अभियान शुरू हो गया है।पूर्व विधायक राम सेवक पटेल ने आज छेत्र के तेन्दुआ, गौरा सहित कई गाँवों मे सम्पर्क करके अनीता सिंह के चुनाव निशान ‘आरी ‘ पर मुहर लगाने की अपील किया। इस अवसर पर रामसेवक ने लोगों से कहा कि चुनाव मे सपा समर्थित उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनायें ताकि 2022 मे सपा सरकार बनाने मे आसानी हो। विदित हो कि श्रीमती अनीता सिंह सपा के कद्दावर नेता नरेन्द्र सिंह की पत्नी हैं। जिन्हे समाजवादी पार्टी ने जिलापंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड 67 (मेजा प्रथम) से अपना उम्मीदवार बनाया है।



