Latest
एमपी के सोन नदी में बस पलटी, 25 लोगों की मौत की खबर

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी बस पलटने से 25 लोगों के मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि बस चितरंगी से बारात लेकर जा रही थी. तभी सोन नदी के हनुमान पुल पर बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरा गई. जिला पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने की खबर की पुष्टि की है. घटना हनुमना मार्ग की है।



