कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए भगवान जगन्नाथ जी की की गई व्रत कथा

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विद्या गौरी वाटिका सतीचौरा स्थित भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर प्रांगण में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति प्रयागराज के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ जी की व्रत कथा का आयोजन समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास जी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की सनातनी परंपरा के अनुसार पूजन करने के पश्चात भगवान जगन्नाथ जी की कथा करते हुए भक्तों के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी से कोरोना संक्रमण से मुक्ति की कामना की गई। इस अवसर पर रथ यात्रा के संयोजक राजेश केसरवानी ने कहा कि कथा के आयोजन में कोविड-19 का पूर्ण रुप से पालन करते हुए भगवान जगन्नाथ जी की महा आरती की गई।
कथा में मुख्य रूप से जय राम गुप्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता राजेश केसरवानी उदय कुमार गगन दासगुप्ता हैप्पी कसेरा अमर रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।



