Latest

रोज़ादार खजूर से इफ्तारी व सहरी की शुरुआत कर कोरोना से लड़ने को बढ़ा रहे इम्यूनिटी पावर

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पैग़म्बरे इसलाम की सुन्नत पर अमल करते हुए रोज़ादार माहे रमज़ान मे इफ्तारी के साथ सहरी मे भी खजूर का सेवन कर अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ा रहे हैं।एक तरफ खुदा की इबादत तो दूसरी ओर कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़े जिसमानी व दिमाग़ी तौर पर लोग हलाकान व परेशान हैं।लेकिन माहे रमज़ान की ढ़ेरों फज़ीलत और हुकमे इलाही के आगे सब नतमस्तक हैं।पैग़म्बरे इसलाम के बताए अहकाम से सब वाक़िफ हैं वहीं डाक्टर्स भी इम्यूनिटी पावर बढ़ाने को पोषक चीज़े अपने आहार मे लेने की सलाह दे रहे हैं।रोज़ादारों के लिए खजूर सब से उमदा चीज़ है जिसमे आयरन मिनरल कैल्शियम, एमीनो एसिड फासफोरस और विटामिन्स की प्रचूर मात्रा पाई जाती है।असल मे कहा जाए तो खजूर मे पोषक तत्वों का भण्डार है। १०० ग्राम खजूर मे २७७ किलो कैलरीज़ एनर्जी होती है।इस वक़्त बाज़ार में सऊदी अरब,मदीना,ईरान,इराक़,अलजीरिया,मिस्र आदि मुल्को की एक से एक वेरायटी बाज़ार मे मौजूद है।सबसे उमदा क़िस्म के खजूर 1300 से 3500 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।वहीं बाज़ार मे आम लोगों के लिए सस्ते खजूर भी हैं जिनमे ज़ाहिदी ₹१५०/ राबी ₹300/कीमिया गोल्ड ₹300/स्वादी ₹400/कल्मी पैकिंग ₹600/सफवी पैकिंग ₹650/अजवा ₹1400से₹3500/अम्बर ₹1400/खुलैस ₹350/राबिया ₹300/मबरुम ₹400/सुगाई ₹450/कलमी मीडियम ₹450/सुककारी ₹400 प्रति केजी के हिसाब से होलसेल मार्केट मे अवेलेबल हैं।

Related Articles

Back to top button