जिले में कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराना पहला लक्ष्य – सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज कोरोना गाइडलाइन के पालन कराये जाने के संबंध में बैठक की । इन दिनों कोरोना वायरस भयानक रूप ले चुका है।थोड़ी सी चूक लोगो को अपने जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
इस महामारी से लोगो को सुरक्षित रखना इन दिनों शासन एवं प्रसाशन व स्वाथ्य अधिकारीयो के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। कोवीड 19 से जनपद में वर्त्तमान परिस्थियों को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने आज पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी एसपी एवं प्रोटोकॉल सुरक्षाअधिकारियो के साथ बैठक की।बैठक में श्री त्रिपाठी ने जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोगो को सुरक्षित रखने तथा बचाव को लेकर पूर्व से जारी कोरोना गाइडलाइन्स को और बेहतर ठंग से पालन कराये जाने आदि सुरक्षा से जुड़े आवयश्क दिशा निर्देश दिए गए।
इस वैश्विक महामारी में प्रयागराज पुलिस जिस तरह से जान जोखिम में डालकर लोगो की सुरक्षा में लगी है। उनकी जितनी सराहना की जाय कम है।बैठक में एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र, गंगापार धवल जयसवाल यमुनापार सौरभ दीक्षित व एसपी नगर एवं प्रोटोकॉल अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



