Latest

कोरोना वारियर्स के साथ न करें दुर्व्यवहार

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने लोगो से अपील की है कि कोरोना वैरियर्स के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने कहा कि जब चारों तरफ लोग कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व कोरोना वारियर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं।

यदि कहीं व्यवस्था में कोई कमी या लापरवाही दिखती है तो संबंधित अधिकारी से शिकायत जरूर करें, ताकि दोषी पर कार्रवाई हो सके। विपरीत परिस्थिति में सभी को सूझ बूझ के साथ काम करना होगा। मंत्री नंदी ने यह भी कहा कि कोरोना वारियर की भी जिम्मेदारी है कि वह मरीजों और उनके तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करें।

Related Articles

Back to top button