Latest

शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव सुबह से मंदिरों में भोलेनाथ का चल रहा अभिषेक

संगम में हजारों की संख्या में भक्तों ने आस्था की लगाई डुबकी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सावन के तीसरे सोमवार पर जिले के शिव मंदिरों
में भक्तों ने पूजा अर्चना की। इसके साथ गंगा नदी में हजारों की संख्या में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किया है। जिले में शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्र में शिव मंदिरों में
सुबह से भक्तों की भीड़ देखी गई। शहर के यमुना नदी किनारे मनकामेश्वर मंदिर, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव, दरियाबाद स्थित तक्षक तीर्थ, फाफामऊ पडिला महादेव, हाटकेश्वर नाथ मंदिर, कमौरी महादेव मंदिर दारागंज स्थित दशा सुमेर मंदिर एलोपी बाग स्थित ललितेश्वर महादेव बताशा मंदिर स्थित मुक्तेश्वर महादेव सहित जिले के
तमाम छोटे-बड़े शिव मंदिरों में
सुबह से भक्तों ने पहुचकर भोलेनाथ के पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। तीसरे सोमवार के मद्देनजर शिव मंदिरों के साथ गंगा घाट के किनारे दूरदराज से आने वाले कांवरियों की भी संख्या सोमवार को काफी बढ़ गयी । गंगा जल भरकर कांवरिये बाबा भोले के धाम के निकलते जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button